Rakesh Gupta

Kumbhalgarh(Udaipur)

Returning from refreshing trip to Dandeli in Karnataka. Dandeli was in our wishlist for some time. We found it as a wonderful town next to Kali river having lush green forests and a big water reservoir of Dam.

पिछले दिनों दोस्तों के साथ उदयपुर के पास स्थित कुंभलगढ़ जाना हुआ । इंदौर से ओवरनाइट ट्रेन से सुबह उदयपुर पहुंच गए । वहां से सड़क मार्ग से दो घंटे में कुंभलगढ़ पहुंच गए। अभी तो रोड खराब है ,परन्तु Urbania गाड़ी काफी कंफर्टेबल है इसलिए खास दिक्कत नही हुई। अरावली पर्वत श्रृंखला के बीच बसी हुई इस जगह को मानसून के मौसम में छाई हरियाली ने अत्यंत खूबसूरत बना दिया है। किले पर लाइट और साउंड शो अत्यंत प्रभावी है जिसमें कुंभलगढ़ का समृद्ध इतिहास दर्शाया गया है । राणा कुम्भा,महाराणा प्रताप, पन्ना धाय, चेतक आदि का वर्णन सुनकर बचपन में पढ़ी हुई कहानियां याद आ गई । कुंभलगढ़ के पास फिश पॉइंट, जिसे हमेरपाल तालाब भी कहा जाता है, में मुख्य रूप से अफ्रीकी कैट फिश (African Catfish) पाई जाती हैं. ताज ग्रुप की राजसा होटल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें झंडावंदन के बाद बूंदी के दो दो लड्डू भी दिए गए , स्कूल के दिनों की याद आ गई । रणकपुर मंदिर से 2 किलोमीटर पहले सूर्यमंदिर है जहां दिसंबर में रणकपुर फेस्टिवल के समय नामचीन हस्तियां आकर परफॉर्मेंस देती हैं । पक्की दर्शक दीर्घा और बीच में बड़ा मंच बना है । यह जगह भी सुंदर है ।

Scroll to Top