Dr. Anirudha Vyas
Imagica(Mumbai-Pune Highway)
पिछला सप्ताहांत लंबा था (लांग वीकेंड), छुट्टी मानने को उपयुक्त, गृहमंत्रालय की शिकायतों की फाइल ने उबाल लिया, कुछ और समान विचारधारा के परिवार मिले, और हम पहुँच गए एक छोटे से प्लान के साथ Imagica, खोपोली थीम पार्क और वाटरपार्क के एक्सप्रेस टिकट लेके। ये आयोजन मेरी निजी पसंद के एकदम विपरीत था 😞, मुझे भी आप सभी विशिष्ठ यात्रा अन्वेषकों की तरह पहाड़, वादियाँ, प्राकृतिक सौंदर्य, जंगल इत्यादि की चाह रहती है, परंतु मैंने और मेरे साथ मित्रों ने इस विचार में संयुक्त सहमति दी कि कुछ प्लान बच्चों के दृष्टिकोण से किया जाए ।