Hansali

Karnataka Trip

हाल ही में हमने कर्नाटक राज्य की ट्रिप की जो मुझे अपनी उम्मीद से कहीं अधिक लुभावनी लगी और यह थी गोकर्ण -कुर्ग -हंपी यात्रा जिसने western ghats की प्राकृतिक खूबसूरती, कोंकण मार्ग के हरे भरे नज़ारे,देश के विशिष्ट धार्मिक मंदिर और ऐतिहासिक धरोहरों की गौरव गाथा से हमारा परिचय करवाया और वह भी मात्र 6 दिवसीय यात्रा में।

हाल ही में हमने कर्नाटक राज्य की ट्रिप की जो मुझे अपनी उम्मीद से कहीं अधिक लुभावनी लगी और यह थी गोकर्ण -कुर्ग -हंपी यात्रा जिसने western ghats की प्राकृतिक खूबसूरती, कोंकण मार्ग के हरे भरे नज़ारे,देश के विशिष्ट धार्मिक मंदिर और ऐतिहासिक धरोहरों की गौरव गाथा से हमारा परिचय करवाया और वह भी मात्र 6 दिवसीय यात्रा में। हालांकि आप सभी यात्रा प्रेमी साथियों के लिए कर्नाटक नि:संदेह चित-परिचित राज्य है पर कुछ विशेष जानकारी जो मुझे बहुत रोचक लगी में साझा करती हूं: गोकर्णा के दर्शनीय स्थल jog falls यह जलप्रपात शरावती नदी के द्वारा अरब सागर की ओर बढ़ते हुए अपने मार्ग में पहाड़ों से गिरते हुए बनता है ।यह भारत के सबसे बड़े जलप्रपातों में एक माना जाता है और इसकी चार प्रमुख धारा हुए हैं जिसे रॉकेट , रानी राजा और रोवर कहते हैं। महाबलीपुरम मंदिर यह एक बहुत मान्यता प्राप्त शिव मंदिर है जो द्रविड़ शैली में बनाया गया है और " दक्षिण काशी "कहलाता है। किवंदती के अनुसार रावण द्वारा कैलाश पर तपस्या करके श्रीलंका को अजय बनाने के लिए तपस्या के वरदान स्वरुप ,यह शिवलिंग कैलाश से श्रीलंका ले जाया जा रहा था और मार्ग में गणेश जी द्वारा बालक रूप में गायों को चराते हुए , कूटनीति से लिंग को गोकर्ण में स्थापित कर दिया गया और तदांतर गणेश जी गायों के साथ भूमि में समाहित हो गए और जिसे रावण ने सिर्फ गाय के कान को अंतिम पलों में समाते हुए देखा, इसी से इस भूमि का नाम "गो कर्ण" हुआ। 3 मुरूदेश्वर मंदिर यह एक बहुत ही दर्शनीय विशाल मंदिर है जो समुद्र के किनारे अद्भुत द्रविड़ शैली में बना हुआ है । यहां है विश्व की दूसरी सबसे ऊंची शिव प्रतिमा, 123 फुट ऊंची और भारत का सबसे ऊंचा राजगोपुरम। Om beach यह बीच ओम के आकार का है , यहां पर sunset का नजारा बहुत ही सुंदर होता है। Paradise beach यह bioluminiscent flora के लिए जाना जाता है जो की रात के समय पानी में रोशनी की तरह चमकदार होने से बीच को खूबसूरत बना देती है। कुर्ग के दर्शनीय नजारे: Appy falls Dubare elephant camp Sunset view from Raja seat Chiklihole Reservoir: कुर्ग से बेंगलुरु के मार्ग में आने वाला यह वॉटर रिजर्वॉयर एक विशिष्ट और अद्भुत गोलाकार में बना हुआ है जो की बहुत ही मोहक लगता है। श्रवणबेलगोला श्रवणबेलगोला की विशिष्टता इसकी विशाल 18 मीटर ऊंची गोमतेश्वर प्रतिमा में निहित है, जो विश्व की सबसे ऊंची अखंड प्रतिमाओं में से एक है। यह एक महत्वपूर्ण जैन तीर्थस्थल है, तथा वह स्थान है जहां चंद्रगुप्त मौर्य और आचार्य भद्रबाहु तपस्वी के रूप में रहते थे। हंपी के प्रमुख स्थल अन्जानद्री हिल मान्यता है कि हंपी रामायण काल का किष्किंधा प्रदेश है और यहीं पर अनजानद्री हिल पर हनुमान जी का जन्म स्थल है। यहां एक दिव्य हनुमान जी का मंदिर स्थित है जहां पर करीब 575 सीढ़ी चढ़कर जाना होता है और वहीं से नगर का बहुत ही सुंदर विहंगम दृश्य देखते ही बनता है। हंपी की अनेक विस्मयकारी चीजों में सबसे अचंभित करने वाली बात मुझे लगी वहां के रॉकी पहाड़ जिसमें छोटे पत्थरों के ऊपर प्राकृतिक रूप से स्थित बड़े पत्थर एक के ऊपर एक अनेक सालों से स्थिर है यह दृश्य बहुत ही विस्मय से आपको भर देता है। इसी के नजदीक सुग्रीव वन और बाली की गुफा भी है। Coracle ride तुंगभद्र रिवर में कटोरा जैसे आकार की नाव में होने वाली है राइड हमारे सफर का सबसे प्रमुख आकर्षण रही। नौका भ्रमण के दौरान नदी के घाटों की खूबसूरती,हरियाली और नवीनता से भर पूर पेड़ पौधे और प्राकृतिक शांति आपके मन में बस जाती है। Viddthla temple इस मंदिर की विशिष्ट वास्तु शैली न सिर्फ विजयनगर के इतिहास की गौरव गाथा रहती है बल्कि सोने की चिड़िया कहलाने वाले भारत के 15th शताब्दी के समय की शान आपकी आंखों के सामने ले आती है। Stone chariot: यह अखंड पाषाण से बना हुआ रथ रथ हमारे 50 के नोट पर भी है और इस मंदिर का एक और आकर्षक है कल्याण मंडपम जहां पर है प्रसिद्ध " म्यूजिकल पिलर्स" इस मंदिर में 56 पिलर आधार स्तंभ है जो बहुत ही आश्चर्य जनक तरीके से तरीके से 81 किस्म के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की आवाज़ देते है। हमें गाइड द्वारा बताया गया कि ब्रिटिश शासन काल में इसी आश्चर्य के चलते मंदिर के एक पिलर को तोड़कर चेक किया गया था कि इतने किस्म संगीतमयी की आवाज निकालना कैसे संभव है जो कि एक अजूबा माना गया। Vipuraksha temple अविश्वसनीय खूबसूरती और वास्तुकला, मंदिर की हर दीवार और नक्काशी , विजयनगर और राजा चंद्रसेन राय के शासन की शान और भव्यता जीवंत करती है। एक कुशल शासक जिनके साम्राज्य में विजयनगर पूरे विश्व की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी नगरी बन गया था जहां विश्व भर के व्यापारी सोने, हीरे , मसाले और घोड़े के व्यापार के लिए आते थे। unique camera obscura effect मंदिर की एक दीवार पर एक पिन hole जैसे प्रभाव से मंदिर के प्रमुख गोपुरम शिखर की इनवर्टेड इमेज बनती है जिससे कि आप शिखर की प्रतिकृति में स्पर्श करके मन्नत कर सकते हैं । यह भी एक अद्भुत दर्शन है जो की 15वीं शताब्दी में शिल्पकारों की कुशलता की कहानी कहता है। सबरी आश्रम: पंपा सरोवर स्थित सबरी आश्रम में माना जाता है कि श्री राम लक्ष्मण की भेंट यहीं पर शबरी से हुई थी। Hampi हंपी शहर का नाम pampa देवी यानी पार्वती जी के नाम पर रखा गया है ।माना जाता है कि शिव जी की तपस्या पार्वती जी ने यहीं पर स्थित हेमकुता पहाड़ी पर की थी और उन्हीं के नाम पर शहर का नाम हंपी है । यह शहर आज UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और प्राकृतिक खूबसूरती , ऐतिहासिक और धार्मिक तीनों दृष्टिकोण से अद्भुत खूबसूरती को समेटे हुए हैं जो आपको भारत के गौरवशाली इतिहास से परिचय कराती है। आदियोगी स्टेच्यू Chikkaballapur यह बेंगलुरु एयरपोर्ट से मात्र 60 किलोमीटर दूर एक बहुत ही स्थल है। विहंगम नंदी पहाड़ियों और और प्रकृति की शांतिदायक गोद में बसी यह शिव प्रतिमा आपके मन को बहुत शांति प्रदान करती है। यह 112-फिट ऊंची भव्य प्रतिमा ,Guinness World Record में दर्ज़ है for being the world's largest bust sculpture. यह स्पॉट हमारे लिए एक बोनस ऑफ द ट्रिप था जो कि हमने हमारी बेंगलुरु फ्लाइट रीशेड्यूल होकर कुछ घंटे लेट होने पर हमने नजदीकी दर्शनीय में सर्च करके कवर किया और यह ट्रिप का बहुत ही आकर्षक स्थल रहा। इस तरह हमने 6 दिन की यात्रा में वेस्टर्न घाट की सुंदरता के साथ खूबसूरत beaches , कोंकण पहाड़ियों, मानसूनी हरियाली और भारत के सुप्रसिद्ध झरने, विशिष्ट धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक धरोहरों को एक साथ लुत्फ लिया और पूरी यात्रा में मित्रो के साथ हम पांच डॉ कपल्स के गीत संगीत मस्ती भरे लॉन्ग ड्राइव के पल और सुस्वादु दक्षिणी व्यंजनों की आसान उपलब्धता यात्रा को सोने पर सुहागा करती रही । यात्रा को जीवंत करते कुछ

Scroll to Top