Alpana

Olympic National Park (Peninsula Pacific Northwest)

इस समर का हमारा डेस्टिनेशन ओलंपिक नेशनल पार्क था। अमेरिका के वाशिंगटन state में है यह एक peninsula है और इसके उत्तर में कैनेडा( वेनकुवर )है और पश्चिम में पैसिफिक Ocean है।इसका एरिया ३५०० वर्ग किलोमीटर है यह national park अपने rugged coastline ,अल्पाइन peaks और temperate rainforest से कारण प्रसिद्ध है।यह यूनेस्को world heritage site में शामिल है।

हमारी ३ दिन की trip थी जो सबसे पहले Seattle से कार से शुरू हुई।Seattle से पार्क जाने के लिए समुद्र पार कर ferry से cross करना होता है करीब २०० कारें और बसें बस सुगमता से फेरी में पार्क हो गई ४५ मिनिट्स के सफ़र के बाद रोड से Olympic national park की तरफ़ चल पड़े। वहाँ रहने के लिए दो town बहुत पॉपुलर है सिएटल शहर से पोर्ट Angeles (१३०कि मी) और Forks (२३०की मी) है। इसके अलावा government लॉज ,Air BnB और camping की पर्याप्त व्यवस्था है। पोर्ट एंजल्स के रास्ते में voilet रंग के दूर दूर तक फैले लवेंडर के Farms हैं ,इन फूलों की हल्की ख़ुशबू बहुत अच्छी होने से उनको वहाँ ड्राई करके उनके रूम फ्रेशनर, आइसक्रीम साबुन आदि बेच रहे थे। ये जगह सिलसिला फ़िल्म के ट्यूलिप garden की याद दिलाती है। हमारा अगला डेस्टिनेशनHurricane ridge port एंजिल्स से 29 किलोमीटर था। रास्ता ऊँचे ऊँचे वृक्षों के बीच घने जंगल से होकर गुजरता है रास्ते में ट्रैफिक बहुत कम था। ऊपर पहुँच कर बर्फ ढकी चोटियाँ दिखती है।वहाँ इतनी तेज़ ठंडी हवा चलती है की गर्म कपड़े भी कम पड़ गए इसलिए इस जगह का नाम Hurricane रिज है। वहाँ दो ट्रेल्स हैं ,हमने एक hike पूरी की।रास्ते में व्यू प्वाइंट्स बने हैं जहाँ से कनाडा का द्वीप victoria अच्छी तरह से साफ़ दिखता है। यहाँ साल भर बर्फ़ मिलती है और maximum ४०० इंच तक बर्फ़ गिरती है। हमें ऐल्क्स और marmot तथा अन्य वनजीव दिखे। summer के लंबे दिन ने हमे हमारे आनंद के लम्हे बढ़ा दिए । हमारा Air BnB Fork शहर से १२ किलोमीटर दूर एक farm house में था जहाँ हम तीन रात रुके और रोज़ सवेरे उठकर अलग अलग जगह जाते थे दूसरे दिन हम Marymere फ़ॉल्स देखने गये क़रीबन डेढ़ किलोमीटर के ट्रैक सुंदर घने जंगलों के बीच से गुजरता है क़रीबन 90 मीटर ऊँचाई से गिरते पानी को देखना बहुत ही सुंदर लगता है। इसके बाद हम लेक क्रिसेंट गए जो कि सत्ताईस किलोमीटर लंबी और छह सौ फ़ीट गहरी है। जैसा नाम वैसी ही बनावट। पहाड़ झील के अंदर तक होने से क्रिसेंट शेप बनता है। नीले रंग का क्रिस्टल क्लियर पानी देखकर गहराई का एहसास नहीं हो पा रहा था किनारे पर लोग नहा रहे थे,diving कर रहे थे ,बोटिंग और कायाकिंग कर रहे थे हमने भी नहाने का आनंद लिया इस झील के पानी में नाइट्रोजन की अधिकता होने के कारण अलगी पैदा नहीं हो सकती हैं। इसके बाद हम सोल डक हॉट स्प्रिंग रिजॉर्ट गए जहाँ अलग अलग टेम्परेचर के गर्म पानी के पूल थे क़रीबन एक घंटे तक पूल में रहने के बाद ही हम वापस एयर B एन B को लौट चलें तीसरे दिन हमारा गंतव्य Hoh रेनफॉरेस्ट था यहाँ पर तीन अलग अलग ट्रेल्स जाती हैं जो जंगल के अलग अलग लैंडस्केप में जाते है। इस जगह मैं सिटको स्प्रूस के वृक्ष ज्यादा पाए जाते हैं जिनकी ऊँचाई १०० से ३०० फ़ीट सीधी ग्रेविटी के अगेंस्ट होती है कुछ वृक्षों का तना १५-२७ फीट diameter होता है स्प्रूस डगलस फ़र और hemlock के वृक्ष दिखते हैं स्प्रूस के वृक्षों पर मॉस lichen वह अन्य symbiotic प्लांट्स का घना कवर होता है और जंगल इतना घना हो जाता है अंधेरे का अहसास होता है इस जगह को हॉल ऑफ़ mosses कहते हैं। रेनफॉरेस्ट में क़रीबन 140 इंच वर्षा होती है यह एरिया अमेरिका का हेवीएस्ट रेन फ़ॉल वाला एरिया है। शाम को ही हम लोग यहाँ का सबसे प्रसिध्द रियाल्टो बीच देखने गए। समुद्र रफ़ है और नहाने लायक नहीं है। Beach की सुंदरता वहाँ पर चट्टानों के समुद्र में सीधे कट जाने से बने Sea स्टैक्स से है। Hole in wall चट्टान सुंदर है। Low tide पुल्स चट्टानों के कटाव से निर्मित है Low tide pools में तरह तरह के समुद्री जीव दिखते हैं यहाँ जाते वक्त Tides के समय की जानकारी लेकर जाना चाहिए। मौसम अचानक बदलता है शाम को जब हम पहुँचे आकाश में सूरज तेज चमक रहा था और देखते देखते घने बादलों नेऔर तेज हवाओं ने मौसम को डरावना बना दिया देखना तो क्या खड़ा रहना मुश्किल हो गया। समुद्र के किनारे मीलों तक बड़े बड़े ट्री लॉग जमे हुए पड़े जिन्हें देखकर जिज्ञासा हुई की इन्हें यहाँ क्यो जमाया गया ये ड्रिफ़्टेड ट्री लॉग्स की Grave थी rain forest मैं तेज वर्षा के कारण समुद्र में बह गए थे और समुद्र ने इन्हें किनारे फेंक दिया था ऐसा शायद ही कहीं देखने को मिलता है हाई टाइड में ये ट्री logs हिलने लगते हैं और कई बार इंसानों कि इनसे टकराकर मौत भी हो चुकी है। चौथे दिन हम पोर्ट एंजिल्स के पास sequin में dungenes मैं बर्डिंग एरिया को देखने गये वहाँ बर्डिंग के लिए लंबी ट्रेल नदी ,पुल ,व बर्ड म्यूज़ियम था और एक छोटी ऑब्जर्वेटरी बनी थी जहाँ से आप बैठकर बर्डस को नैचरल हैबिटेट में दूरबीन से देख सकते हैं। सिटी लौटते वक़्त रास्ते में snow clad माउंट रिनियर का बहुत सुंदर दृश्य देखने मिला।

Scroll to Top