Sanjay Gujrati

Scotland

The whole point of taking pictures is so that you don’t have to explain it with words.

Beautiful Scotland.

हम ६ व्यक्ति (३ कपल्स ) २३ जुलाई से ३ अगस्त तक स्कॉटलैंड की यात्रा पर गए थे. यहाँ से एडिनबर्ग तक फ्लाइट से गए वहाँ से हमने एक ९ सीटर कार किराए से ली और स्वयं चला कर क़रीब ३००० किमी का सफ़र तय किया. इसका पूरा श्रेय डॉ विवेक दुबे को जाता है जिन्होंने इसे चलाया और पूरा आनंद लिया, साथ में डॉ चेतन ऐरन भी थे जिन्होंने इटिनेररी बनाई थी. हमने सभी जगह एयर बीएनबी से बुकिंग की थी, जिसका अनुभव बहुत ही अच्छा रहा और ४ या ५ बेडरूम बंगलों में रहे जो की बहुत ही सुविधा जनक व अच्छी जगह पर स्तिथ थे . एडिनबर्ग से ३ घंटे की यात्रा के बाद ओबन गए , वहाँ ३ रात रहे और वही से आस पास की जगह देखी. ओबन से ३ घंटे के रास्ते के बाद इंवरनेस पहुँचे जो की बहुत ही सुंदर टाउन है , यहाँ हमे २५० साल पुराने अति सुंदर स्कॉटिश बंगलो में ३ रात रहने को मिला . यहाँ से ४ घंटे की यात्रा के बाद अबरदीन पहुँचे जो की कोस्टल एरिया है, यहाँ पर २ रात रुके और फिर ४ घंटे की सड़क यात्रा का आनंद उठाते हुए एडिनबर्ग पहुँचे जहाँ वहाँ के प्रसिद्ध कैसल और पुरातन शहर की गलियों का आनंद लिया. हमने सभी बुकिंग, कार और एयर बीएनबी की इंदौर से ही की थी और इटिनेररी भी स्वयं ही तैयार की थी, इस प्रकार का यह पहला प्रयास और अनुभव था जो कि बहुत अच्छा रहा. इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस ३ दिनों में १५०० रुपये में बन जाता है, वाहन भी राइट हैंड ड्राइव है पर कायदे कानून समझने की जरूरत है. याद रखें वाहन कार किराए पर सिर्फ क्रेडिट कार्ड्स से ही मिलती है, डेबिट कार्ड नहीं चलता है.

Scroll to Top